हिंदी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Img- Internet)
Mainpuri: जनपद के बिछवां थाना क्षेत्र के गांव दुंधौना में मंगलवार शाम रंजिश में कुछ लोगों ने घर में घुसकर सेवानिवृत्त नलकूप ऑपरेटर की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस हमले में मृतक की पत्नी और पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में भय और दहशत है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय जसकरण सिंह मंगलवार शाम अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही सुनील कुमार, उसकी पत्नी रेखा देवी और जितेंद्र कुमार अचानक उनके घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने लाठी-डंडों से जसकरण सिंह पर हमला कर दिया। जसकरण सिंह के सिर पर गहरी चोट लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
जब जसकरण सिंह की पत्नी राजदेवी और पुत्र विमल ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। दोनों को बुरी तरह पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।
जब घर में हो ऐसी बहन तो दुश्मनों की क्या जरूरत, पढ़ें मैनपुरी की दिलदहलाने वाली खबर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपियों के बीच लंबे समय से आपसी रंजिश चल रही थी। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले पिकअप वाहन खरीदने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते आरोपी सुनील कुमार जसकरण सिंह से नाराज था।
मैनपुरी के इस इलाके में डर में जीने को लोग मजबूर, एसपी ऑफिस पहुंचकर कहा- अब आप ही करें हमारी मदद…
मृतक के पुत्र विमल की तहरीर पर पुलिस ने सुनील कुमार, रेखा देवी और जितेंद्र कुमार के खिलाफ हत्या और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Location : Mainpuri
Published : 9 April 2026, 9:04 AM IST