हिंदी
घटना की जांच शुरू (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Maharajganj: महराजगंज जनपद के जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज परिसर में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब साइकिल स्टैंड के पास एक युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, कॉलेज के साइकिल स्टैंड के समीप फुटबॉल खेलने के लिए लगाए गए लोहे के खंभे से अज्ञात युवक का शव लंबे कपड़े के सहारे लटका हुआ देखा गया। सुबह जब कॉलेज स्टाफ और छात्र वहां पहुंचे, तो इस दृश्य को देखकर सभी सन्न रह गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त नहीं कर सकी है।
महराजगंज में नए SP का बड़ा एक्शन: थानेदार सस्पेंड, शक्ति मोहन अवस्थी बोले- अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं
प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे घटना और भी रहस्यमयी बन गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर ली है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।
इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में भय और दहशत का माहौल है। छात्र-छात्राएं और कॉलेज कर्मी इस घटना से काफी सहमे हैं।
महराजगंज: गौआश्रय की डीएम ने परखी हकीकत, केयरटेकर और बेहतर व्यवस्था पर दिया जोर
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही युवक की पहचान कर ली जाएगी और मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Location : Maharajganj
Published : 8 April 2026, 1:43 PM IST