हिंदी
कोल्हुई में निकली जागरूकता रेली (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Maharajganj: जनपद के कोल्हुई कस्बे स्थित पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी अगणित प्रसाद के नेतृत्व में ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था।
रैली में प्राथमिक विद्यालय परासखाड़ और उच्च प्राथमिक विद्यालय परासखाड़ के बच्चों ने भी बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने हाथों में तख्तियां थाम रखी थीं, जिन पर शिक्षा के महत्व को दर्शाने वाले आकर्षक संदेश लिखे हुए थे।
कोल्हुई में निकली जागरूकता रैली
पूरे रास्ते बच्चों ने जोर-शोर से नारे लगाए और स्थानीय लोगों को अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें। रैली का यह उत्साही माहौल देखकर स्थानीय नागरिक भी प्रभावित नजर आए।
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी की सख्त मॉनिटरिंग लाई रंग, महराजगंज पुलिस नंबर-1
कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। सभी बच्चों को विद्यालय से जोड़ने और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का फैसला किया गया।
महराजगंज: गौआश्रय की डीएम ने परखी हकीकत, केयरटेकर और बेहतर व्यवस्था पर दिया जोर
इस अवसर पर आरपी पंकज कुमार गुप्ता, सुरजीत दास, उपेंद्र सिंह, हरिराम शर्मा, राजेश कुमार, धनपाल प्रसाद, राजेश कुमार सिंह, सूर्य प्रकाश, गोरखनाथ गुप्ता, नीतू यादव, ज्योति एवं सत्यभामा श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और अभिभावक उपस्थित रहे।
रैली में मौजूद लोगों ने कहा कि यह रैली ‘स्कूल चलो अभियान’ की भावना को मजबूत करेगी। इस अभियान से स्थानीय स्तर पर ऐसे कार्यक्रमों से शिक्षा दर बढ़ाने और ड्रॉपआउट रोकने में मदद मिलेगी।
Location : Maharajganj
Published : 9 April 2026, 1:50 PM IST