World AIDS Day: वीबीएस पीजी कॉलेज में निकली जनजागरूकता रैली, विशेषज्ञों ने बताया बचाव का ये उपाय
ख़जनी क्षेत्र स्थित वीर बहादुर सिंह पीजी कॉलेज, हरनहीं महुराव में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की तीनों इकाइयों एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस पर भव्य जनजागरूकता रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। रैली और संगोष्ठी के माघ्यम से लोगों को बचाव के उपाय भी बताये गए।