हिंदी
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी
Maharajganj: महराजगंज पुलिस ने मार्च 2026 की IGRS रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इस सफलता का श्रेय पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के मजबूत नेतृत्व और बेहतर कार्यशैली को दिया जा रहा है। खास बात यह है कि जिले के सभी थानों ने भी अपने-अपने स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नंबर-1 स्थान प्राप्त किया।
IGRS यानी समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली के जरिए आम लोगों की शिकायतों को समय पर हल किया जाता है। महराजगंज पुलिस ने सभी शिकायतों का तय समय सीमा के भीतर निस्तारण किया। इससे लोगों को जल्दी राहत मिली और पुलिस पर उनका भरोसा और मजबूत हुआ।
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने लगातार शिकायतों की मॉनिटरिंग की और हर स्तर पर जिम्मेदारी तय की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर शिकायत का निपटारा समय पर और सही तरीके से हो। यही वजह रही कि पूरा जिला इस रैंकिंग में अव्वल रहा।
इस सफलता के पीछे पुलिस टीम का सामूहिक प्रयास भी बड़ा कारण है। थानों पर लगातार निगरानी रखी गई और तकनीकी साधनों का सही उपयोग किया गया। सभी पुलिसकर्मियों ने मिलकर काम किया, जिससे यह उपलब्धि हासिल हो सकी।
महराजगंज में नए SP का बड़ा एक्शन: थानेदार सस्पेंड, शक्ति मोहन अवस्थी बोले- अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं
इस उपलब्धि पर एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी। साथ ही उनके उत्साह को बढ़ाने के लिए नगद पुरस्कार भी दिए गए। सभी थानों के SHO/SO को 1000 रुपये और IGRS से जुड़े पुलिसकर्मियों को 500 रुपये दिए गए।
अचानक जिला अस्पताल पहुंचे महराजगंज डीएम, उसके बाद अफसरों के छूटे पसीने, जानें पूरा मामला
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि महराजगंज पुलिस आगे भी इसी तरह काम करती रहेगी। जनता की समस्याओं का जल्दी समाधान करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि यह सफलता टीमवर्क और ईमानदारी का नतीजा है।
Location : Maharajganj
Published : 7 April 2026, 11:06 PM IST