जीजू के लिए प्रियंका चोपड़ा का इमोशनल सपोर्ट! एक कमेंट ने मचा दी सियासी और सोशल मीडिया में हलचल

प्रियंका चोपड़ा का एक छोटा-सा कमेंट अचानक सुर्खियों में आ गया है और इसके पीछे की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। परिवार, राजनीति और सोशल मीडिया का यह कनेक्शन कुछ अलग कहानी बयां कर रहा है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 7 April 2026, 8:50 AM IST
google-preferred

New Delhi: बॉलीवुड और राजनीति का दिलचस्प मेल देखने को मिला जब प्रियंका चोपड़ा ने अपने ‘जीजू’ राघव चड्ढा के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक खास रिएक्शन दिया। प्रियंका का यह छोटा-सा कमेंट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

राघव चड्ढा ने शेयर किया था वीडियो

दरअसल, आम आदमी पार्टी द्वारा राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो को उन्होंने “खामोश, पर पराजित नहीं” नाम दिया। वीडियो में राघव चड्ढा संसद के विभिन्न सत्रों में उठाए गए मुद्दों को दिखाते नजर आए, जिनमें शिक्षा और रोजगार के बीच का अंतर, ‘एक राष्ट्र-एक चिकित्सा उपचार’, वेतन इंडेक्सेशन और शहीद भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग जैसे विषय शामिल थे।

Priyanka Chopra's comment goes viral (Img: Instagram)

प्रियंका चोपड़ा का कमेंट वायरल (Img: Instagram)

इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने काम और विचारों को एक बार फिर सामने रखने की कोशिश की। हालांकि उन्होंने कैप्शन में ज्यादा कुछ नहीं लिखा, सिर्फ भारतीय झंडे का इमोजी शेयर किया, लेकिन उनके इस पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी।

MP राघव चड्ढा जल्द ही वीडियो जारी करेंगे, AAP के झूठे आरोपों को करेंगे बेनकाब

प्रियंका चोपड़ा ने किया रिएक्ट

इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए दिल वाली आंखें और ताली बजाने वाली इमोजी शेयर कीं। उनका यह रिएक्शन भले ही छोटा था, लेकिन इसका असर बड़ा देखने को मिला। फैंस इसे परिवार के समर्थन के रूप में देख रहे हैं और कई लोग इसे एक मजबूत संदेश मान रहे हैं।

गौरतलब है कि राघव चड्ढा की शादी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से हुई है, जो प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं।

पति के सपोर्ट में उतरीं परिणीति

इससे पहले परिणीति चोपड़ा ने भी अपने पति के इस वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर उनका समर्थन किया था, हालांकि बाद में उन्होंने उस पोस्ट को हटा दिया। लेकिन अब प्रियंका का रिएक्शन सामने आने के बाद यह मामला फिर से चर्चा में आ गया है।

अगर प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने परिवार के सदस्यों को खुलकर सपोर्ट करती नजर आती हैं। यही वजह है कि उनका यह कमेंट भी लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहा।

The MTA Speaks: राघव चड्ढा का अगला कदम क्या? AAP में अंदरूनी कलह या बड़ी सियासी साजिश?

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही भारतीय सिनेमा में वापसी करने वाली हैं। वह निर्देशक एस. एस. राजामौली की आगामी फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी दिखाई देंगे। इस फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वह अक्सर भारत आती रहती हैं।

Location :  New Delhi

Published :  7 April 2026, 8:50 AM IST

Advertisement