अवैध संबंधों की आंच में जली रिश्तों की डोर, बहन ने प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा कस्बे में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, और इस साजिश में उसकी ही बहन के शामिल होने का आरोप है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 9 April 2026, 1:31 PM IST
google-preferred

Mainpuri:  मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा कस्बे में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई और इस साजिश में उसकी ही बहन के शामिल होने का आरोप है। हैरान करने वाली बात यह रही कि पूरे मामले का खुलासा एक मासूम बच्चे के बयान से हुआ।

जानकारी के अनुसार, कुसमरा के वार्ड नंबर 5 निवासी पूजा दुबे बीते मंगलवार सुबह अपने मायके गई थीं। उसी दिन शाम को उनका भाई करन मिश्रा (25), निवासी करथिया थाना मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद) उन्हें छोड़ने कुसमरा आया था। लेकिन देर रात तक करन के घर न पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। पूजा ने परिजनों को गुमराह करते हुए कहा कि करन निकल चुका है और जल्द घर पहुंच जाएगा। जब काफी देर तक कोई खबर नहीं मिली, तो मृतक के भाई मोहित ने कुसमरा चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई।

Mainpuri: लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, शहर में मचा हड़कंप

मासूम की जुबान बना सबसे बड़ा सबूत

मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पूजा के बेटे रितिक दुबे ने सच्चाई उजागर कर दी। बच्चे ने बताया कि रात करीब 12 बजे जितेंद्र ठाकुर उर्फ जीतू घर आया और उसने घर के अंदर ही उसके मामा करन मिश्रा को तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद शव को अपने साथ ले गया। बच्चे ने यह भी बताया कि उसकी मां ने इस वारदात में आरोपी का साथ दिया।

कबूली हत्या, झाड़ियों से मिला शव

बच्चे के बयान से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। एसपी सिटी अरुण कुमार, कुसमरा चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार, स्वाट टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

इसी बीच मृतक के परिजनों ने आरोपी जितेंद्र को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने करन को गोली मारकर उसका शव ग्राम धर्मगदपुर के पास झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने बताए गए स्थान से शव बरामद कर लिया, जिसके सिर में गोली का निशान मिला। मृतक करन मिश्रा के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।

Mainpuri Murder Case: एक लड़की, दो युवक और फिर खूनी टकराव… खेत में कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या

अवैध संबंध बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जितेंद्र और पूजा के बीच प्रेम संबंध थे, जिनके चलते इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, लेकिन इस वारदात ने एक बार फिर रिश्तों में गिरती संवेदनाओं पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Location :  Mainpuri

Published :  9 April 2026, 1:31 PM IST

Advertisement