Mainpuri Murder Case: एक लड़की, दो युवक और फिर खूनी टकराव… खेत में कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या

मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र के रतनपुर किरकिच गांव में 1 अप्रैल को हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 3 April 2026, 3:18 PM IST
google-preferred

Mainpuri: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एलाऊ थाना क्षेत्र के रतनपुर किरकिच गांव में 1 अप्रैल की रात एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। यह वारदात इतनी खौफनाक थी कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई। मामले ने इलाके में दहशत फैला दी थी। पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

प्रेम प्रसंग को लेकर हुआ विवाद

मामले का खुलासा करते हुए मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि मृतक आलोक अपने खेतों पर बने मकान में आलू की रखवालींं करने के लिए रात में गया था। इसी दौरान आरोपी नमन वहां पहुंच गया। दोनों के बीच एक लड़की से बातचीत को लेकर पहले कहासुनी शुरू हुई। विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। गुस्से में आकर आरोपी नमन ने आलोक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वार इतना तेज था कि आलोक के शरीर से काफी खून बह गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मैनपुरी में भारतीय किसान यूनियन का बड़ा एक्शन, एक झटके में कई पदाधिकारी को दिखाया बाहर का रास्ता, जानें क्यों

डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने जुटाए अहम सुराग

घटना की जानकारी 2 अप्रैल को पुलिस को दी गई। जिसके बाद थाना एलाऊ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए बुलायी गई। जांच के दौरान डॉग स्क्वॉड ने अहम भूमिका निभाई और आरोपी तक पहुंचने में पुलिस की मदद की। तलाशी के दौरान हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद किए गए। आरोपी ने कपड़ों को जमीन में छिपा रखा था। जिसे डॉग स्क्वॉड की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद कर लिया।

आरोपी ने कबूला जुर्म

पुलिस की पूछताछ में आरोपी नमन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि जिस लड़की से वह बात करता था। उसी लड़की से आलोक भी बातचीत करता था। इसी बात को लेकर वह आलोक से बात करने उसके खेत पर गया था। लेकिन बातचीत के दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और यह झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया।

मैनपुरी में ‘एक शाम कन्हैया के नाम’, जुटेंगे कई दिग्गज कलाकार, कला और भक्ति का होगा अद्भुत संगम

पुलिस का बयान

पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 3 April 2026, 3:18 PM IST

Advertisement