मैनपुरी में ‘एक शाम कन्हैया के नाम’, जुटेंगे कई दिग्गज कलाकार, कला और भक्ति का होगा अद्भुत संगम

मैनपुरी के कादंबरी रंगमंच पर भक्ति और कला का अनूठा संगम होने जा रहा है। इस वर्ष ‘एक शाम कन्हैया के नाम’ कार्यक्रम को बेहद भव्य रूप दिया गया है। इस समारोह में दिग्गज कलाकार अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 March 2026, 2:30 PM IST
google-preferred

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की धरती पर पहली बार कला और भक्ति का अदभुत संगम देखने को मिलेगा। इस समारोह में दिग्गज कलाकार अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। कादंबरी रंगमंच पर भक्ति की शाम, सजने वाली है। 'एक शाम कन्हैया के नाम' में पहली बार यहां कई दिग्गज कलाकारों का जमावड़ा लगेगा।

जानकारी के अनुसार, ऐतिहासिक श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी रंगमंच पर भक्ति और कला का अनूठा संगम होने जा रहा है। इस वर्ष 'एक शाम कन्हैया के नाम' कार्यक्रम को बेहद भव्य रूप दिया गया है, जिसमें देश के कोने-कोने से आए ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

​कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण

​दिल्ली के प्रसिद्ध कलाकार विक्की सलूजा द्वारा मनमोहक कृष्ण झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। लखनऊ के उभरते सितारे आकाश गुप्ता अपनी मधुर आवाज से पांडाल को भक्तिमय करेंगे। दिल्ली के मशहूर कलाकार अमित महाकाल द्वारा कादंबरी रंगमंच पर 'महातांडव' की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी, जो इस शाम आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा।

​"इस बार का आयोजन बेहद खास है, क्योंकि कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कलाकार मैनपुरी की धरती पर पहली बार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। स्थानीय दर्शकों में इन बाहरी कलाकारों को लेकर भारी उत्साह भी देखा जा रहा है।

मैनपुरी में टप्पेबाज गैंग पर एक्शन: रास्ता पूछते-पूछते उड़ा लिए 20 हजार, गिरफ्तार दूसरा…

महोत्सव को सफल बनाने की अपील

कार्यक्रम के संयोजक और पदाधिकारियों ने सभी श्याम प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की। आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अपने अंतिम चरण में है।

इस भजन संध्या में देशभर के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इन कलाकारों में  दिल्ली के प्रसिद्ध कलाकार, लखनऊ के कलाकार और देश के कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं।  सभी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्याम प्रेमी को मंत्रमुग्ध करेगें।

मैनपुरी में चैन स्नैचिंग का बड़ा खुलासा: पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा; जानिये पूरी वारदात

सकारात्मक ऊर्जा का होता है संचार

कार्यक्रम के संयोजक राहुल दुबे ने संयोजक स्थल पर आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति पदाधिकारियों के साथ महोत्सव की तैयारियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक राहुल दुबे ने कहा कि यह एक भव्य आध्यात्मिक महोत्सव है, जो मैनपुरी की धरती पर होने वाला है। इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य युवाओं को अपनी मूल संस्कृति से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक कार्यक्रम से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ये आयोजन लगातार होने चाहिए।

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 28 March 2026, 2:30 PM IST

Advertisement