हिंदी
सड़कों पर जनभराव
Fatehpur: फतेहपुर जिले में गंगा और यमुना नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि के चलते जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, फतेहपुर ने बाढ़ की चेतावनी जारी की है। शुकवार सुबह 8 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार, यमुना नदी का जलस्तर चिल्ला/ललौली गेज स्थल पर 101.68 मीटर दर्ज किया गया है, जो कि खतरे के निशान 100.00 मीटर से काफी ऊपर है। बीते 15 घंटे में यमुना का जलस्तर 1.91 मीटर बढ़ा है और जलस्तर में वृद्धि की प्रवृत्ति बनी हुई है।
वहीं, गंगा नदी का जलस्तर भिटौरा गेज स्थल पर 98.84 मीटर दर्ज किया गया है, जो फिलहाल चेतावनी स्तर 99.86 मीटर से थोड़ा नीचे है, लेकिन इसमें भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते 15 घंटे में गंगा का जलस्तर 0.08 मीटर बढ़ा है।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि नदी किनारे या तटीय क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं, नदी में स्नान न करें और जरूरी दस्तावेज, खाद्यान्न, दवाइयाँ आदि सुरक्षित स्थान पर रख लें। किसी भी आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष 05180-298632, 1077, 9454417876 पर संपर्क किया जा सकता है।
प्रशासन ने बताया कि बाढ़ की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है और स्थानीय व जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। लोगों से समाचार और मोबाइल अलर्ट के जरिए दिए गए सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
प्रशासन की तरफ से लगातार बरिश और दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद निचले इलाके में रहने वाले लोगों के लिए मुसीबत लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में प्रशासन को लोगों को चेतावनी संदेश के साथ-साथ राहत देने और सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की जरुरत हैं।
Location : Fatehpur
Published : 1 August 2025, 4:53 PM IST
Topics : Alert DynamiteNews Fatehpur Flood Ganga Latest News TrendingNews UP News uttar pradesh Water Lvel Yamuna