भारतीय किसान यूनियन ने फतेहपुर डीएम को सौंपा ज्ञापन, मांग पूरी नहीं हुई तो होगा आंदोलन
फतेहपुर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। खाद, धान खरीद, सिंचाई, अन्ना मवेशी और अवैध वसूली जैसे मुद्दों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।