हिंदी
फतेहपुर में भीषण हादसा
Fatehpur: जनपद के कल्यानपुर थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर भयानक सड़क हादसे की खबर है। ट्रैक्टर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे पिता की दर्दनाक मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब पिता-पुत्र बाइक से अपनी बेटी के ससुराल खिचड़ी देने जा रहे थे।
मृतक की पहचान गाजीपुर थाना क्षेत्र के बरौहा मजरे मन्नी का पुरवा गांव निवासी भोला सिंह (50 वर्षीय ) के रूप में हुई है।
फतेहपुर चोरी कांड: बंद मकान से लाखों की चोरी, जानें कैसे चोरों ने दिया वारदात को अंजाम?
जानकारी के अनुसार भोला सिंह अपने पुत्र कुलदीप यादव के साथ बाइक से कानपुर नगर के बिल्हौर थाना क्षेत्र स्थित भक्खा का पुरवा गांव जा रहे थे। जैसे ही वे कल्यानपुर थाने से करीब 200 मीटर आगे एनएच-2 पर पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में मृतक के शोकाकुल परिजन
टक्कर के बाद भोला सिंह सड़क पर गिर पड़े, जबकि उनका पुत्र कुलदीप यादव उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया भोला सिंह के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कुलदीप यादव को मामूली चोटें आई हैं।
कुलदीप ने बताया कि उनकी दोनों बहनें एक ही घर में ब्याहीं हैं। हादसे से दिवंगत की पत्नी, छोटी पुत्री छाया व भाई बेहाल हो गए।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर कल्यानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Location : Fatehpur
Published : 12 January 2026, 3:54 PM IST
Topics : DynamiteNews Fatehpur Latest News