हिंदी
टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टी20 विश्व कप 2026 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का स्कोर खड़ा किया।
Kolkata: भारत ने चौथी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने एक बार फिर टूर्नामेंट के फाइनल में कदम रख दिया है। इससे पहले भारतीय टीम 2007, 2014 और 2024 में भी टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंच चुकी है।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित करते हुए शानदार बल्लेबाजी की। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी जबरदस्त लड़ाई दिखाई लेकिन 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी और भारत ने 7 रन से मैच अपने नाम कर लिया।
BREAKING NEWS: भारतीय वायुसेना का फाइटर विमान रडार से गायब, Su-30MKI की तलाश में जुटी फाॅर्स
इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 105 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनकी इस सेंचुरी में कई शानदार चौके और छक्के शामिल रहे। हालांकि उनकी यह बेहतरीन पारी भी इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सकी और टीम फाइनल में पहुंचने से चूक गई।
BIG NEWS: खामेनेई की मौत पर आखिरकार सामने आया भारत का बड़ा रुख, विदेश सचिव पहुंचे ईरान दूतावास
भारतीय टीम की बल्लेबाजी में संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके अलावा शिवम दुबे ने 43 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। ईशान किशन ने 39 रन, हार्दिक पंड्या ने 27 रन और तिलक वर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की गेंदबाजी की बात करें तो विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट लिए। वहीं जोफ्रा आर्चर को एक सफलता मिली। इसके अलावा भारतीय टीम के दो बल्लेबाज रन आउट भी हुए।