बाढ़ और भूस्खलन ने देशभर में मचाई तबाही: कश्मीर से कन्याकुमारी तक प्रलय जैसी स्थिति, कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट
देशभर में भारी बारिश और बाढ़ ने व्यापक तबाही मचाई है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, और राजस्थान में भूस्खलन और बाढ़ की घटनाएं सामने आईं, जिससे कई लोगों की जान चली गई और कई लापता हो गए। कुल्लू और किश्तवाड़ जैसे क्षेत्रों में भूस्खलन से यातायात बाधित हुआ।