हिंदी
यमुना नदी में खतरे के निशान से ऊपर (Img: Internet)
New Delhi: दिल्ली में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा हैं। हालात यह है कि दिल्ली में बाढ़ का खतरा कभी भी दस्तक दे सकता हैं। जिसके चलते निचले इलाके में रहलने वालों लोगों के लिए खतरा बढ़ता जा रहा हैं। आज सुबह 9 बजे हथिनीकुंड बैराज से 3 लाख 29 हजार 313 क्यूसेक पानी रिलीज किया गया है। यह पानी दिल्ली की तरफ बढ़ रहा है। जब यह दिल्ली पहुंच जाएगा तो उस समय बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकती है। इसलिए सरकार ने अलर्ट जारी किया है।
ये पानी दिल्ली में भारी तबाही मचाएगा। ये बहाव इस मानसून का सर्वाधिक है। सिंचाई विभाग के एसई आरएस मित्तल का कहना है कि अभी और यमुना में जलस्तर बढ़ने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्र में भारी बरसात चल रही है। यमुना नदी का यह पानी 48 से 60 घंटे में दिल्ली में पहुंच जाएगा यदि पानी का बहाव और तेज होता है तो यह 24 घंटे में दिल्ली में प्रवेश कर जाएगा।
लोगों को पहुंचाने के आदेश
अलर्ट में कहा गया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखें और संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक कार्रवाई करें, जैसे कि नदी के तटबंधों के भीतर रहने वाले लोगों को चेतावनी दी जाए और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। अलर्ट के मुताबिक पुलिस और आई एंड एफ सी विभाग के कर्मचारी दाएं और बाएं सीमांत तटबंधों पर गश्त करेंगे और जरूरत पड़ने पर संवेदनशील बिंदुओं, नियामकों/पंपों आदि पर चौबीसों घंटे निगरानी रखेंगे।
यमुना नदी के किनारे वाले गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सरपंचों के माध्यम से गांव में मुनादी करा दी गई है।
हथनी कुंड बैराज से निकलने वाली यूपी की पूर्वी नहर व हरियाणा की पश्चिमी यमुना नहर की जलापूर्ति बंद कर दी गई। बाढ़ के खतरे को देखते हुए बैराज के यमुना नदी के सभी 18 गेट खोल दिए गए। 15 गेट हरियाणा और तीन गेट उत्तर प्रदेश में है।
Location : New Delhi
Published : 1 September 2025, 1:48 PM IST
Topics : Delhi Flood Hathnikund Barrage water level Yamuna