फतेहपुर में यमुना और गंगा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया बाढ़ चेतावनी संदेश
फतेहपुर जिले में गंगा और यमुना नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि के चलते जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बाढ़ की चेतावनी जारी की है। शुकवार सुबह 8 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार, यमुना नदी का जलस्तर चिल्ला/ललौली गेज स्थल पर 101.68 मीटर दर्ज किया गया है, जो कि खतरे के निशान 100.00 मीटर से काफी ऊपर है।