हिंदी
महराजगंज में गैस एजेंसी पर हंगामा
Maharajganj: महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गैस सर्विस सेंटर पर मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। गैस वितरण को लेकर शुरू हुआ तकरार कुछ ही देर में ऐसे बेकाबू हुआ कि मौके पर चीख-पुकार, भगदड़ और मारपीट का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोग बिना पर्ची के गैस सिलेंडर लेने पर अड़ गए थे जबकि एजेंसी संचालक और वहां मौजूद कर्मचारी साफ तौर पर नियम के तहत सिर्फ पर्ची पर ही गैस देने की बात कह रहे थे। इसी तनातनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया।
Varanasi Firing: यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े फायरिंग, BSc छात्र की मौत; कैंपस में बवाल
दूसरी तरफ, घटना को लेकर बताया जा रहा है कि शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच सिर्फ कहासुनी हुई थी, लेकिन मामला जल्दी ही हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ युवकों ने आक्रामक रुख अपना लिया और हंगामा करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से गैस सेंटर पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। वहां खड़े कई लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि कुछ देर के लिए पूरा इलाका दहशत में आ गया।
वृंदावन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, दिखा सादगी भरा अंदाज
घटना के दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे बवाल का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो ने मामले को और चर्चा में ला दिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर चौकी पर बैठाया है।
इसके साथ ही वायरल वीडियो के आधार पर बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है। वहीं चौकी प्रभारी परतावल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी है।
Location : Maharajganj
Published : 20 March 2026, 1:47 PM IST
Topics : gas agency gas cylinder LPG Crisis Maharajganj News