गोरखपुर में गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई : बीपीसीएल ने ठोका 33 लाख का जुर्माना, होम डिलीवरी बंद कर…
गोरखपुर में उपभोक्ताओं को परेशान करने वाली गैस वितरण व्यवस्था पर आखिरकार बड़ी कार्रवाई हुई है। बीपीसीएल ने गंगा गैस एजेंसी पर 33 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। एजेंसी पर होम डिलीवरी में लापरवाही, कृत्रिम भीड़ बढ़ाने और उपभोक्ताओं को रातभर लाइन में खड़ा रखने के आरोप सही पाए गए हैं।