हिंदी
जांच के दौरान आनंदनगर स्थित एक गैस एजेंसी के गोदाम में 27 घरेलू गैस सिलेंडर छिपाकर रखे मिले। चौंकाने वाली बात यह रही कि उपभोक्ताओं को बाहर गैस खत्म होने की जानकारी दी जा रही थी। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए लेखपाल की निगरानी में इन सिलेंडरों का वितरण आम उपभोक्ताओं में कराया।
गैस एजेंसियों पर पुलिस की कार्रवाई
Maharajganj: गैस वितरण में अनियमितताओं और उपभोक्ताओं को गुमराह करने की लगातार मिल रही शिकायतों पर गुरुवार को प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए व्यापक जांच अभियान चलाया। एसडीएम शैलेन्द्र गौतम और क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षक व बाट-माप विभाग की संयुक्त टीम ने आनंदनगर और धानी क्षेत्र में गैस एजेंसियों, रेस्टोरेंट और दुकानों की सघन जांच की। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जांच के दौरान आनंदनगर स्थित एक गैस एजेंसी के गोदाम में 27 घरेलू गैस सिलेंडर छिपाकर रखे मिले। चौंकाने वाली बात यह रही कि उपभोक्ताओं को बाहर गैस खत्म होने की जानकारी दी जा रही थी। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए लेखपाल की निगरानी में इन सिलेंडरों का वितरण आम उपभोक्ताओं में कराया। साथ ही संबंधित एजेंसी के खिलाफ विधिक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
वहीं धानी क्षेत्र की राधे एचपी गैस एजेंसी के निरीक्षण के दौरान गोदाम पूरी तरह खाली मिला। एजेंसी संचालक ने अधिकारियों को बताया कि 15 मार्च के बाद से गैस की आपूर्ति नहीं हुई है। इस पर एसडीएम ने पूर्ति विभाग के माध्यम से एचपी कंपनी के अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर आपूर्ति बहाल कराने के निर्देश दिए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
संयुक्त टीम ने बाजार क्षेत्र में रेस्टोरेंट और दुकानों की भी जांच की। आनंदनगर स्थित पन्ने लाल रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए दो सिलेंडर पाए गए। इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए संबंधित रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Maharajganj News: महराजगंज में PWD का बड़ा भ्रष्टाचार, ग्रामीणों का जोरदार विरोध; की ये मांग
एसडीएम शैलेन्द्र गौतम ने स्पष्ट कहा कि उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही, कालाबाजारी या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने चेतावनी दी कि इस तरह के जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।