UP Crime: मैनपुरी में कूड़े के विवाद में दूसरी मौत से मचा हड़कंप, 2 गिरफ्तार

मैनपुरी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां  जगरूपपुर गांव में कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। घायल विनय ने सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना से हड़कंप मच गया। पढ़ें पूरी खबर

Updated : 8 September 2025, 8:39 PM IST
google-preferred

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां  जगरूपपुर गांव में कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। घायल विनय ने सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है।

क्या है पूरी घटना?

जानकारी के मुताबिक,  6 सितंबर को हुई इस घटना में योगेंद्र सिंह और उनके परिवार का कूड़े को लेकर आरोपियों से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपियों ने लाइसेंसी और अवैध हथियारों से फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में योगेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनके रिश्तेदार विनय को भी गोली लग गई थी। घायल विनय को पहले मैनपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान विनय की मौत हो गई।

मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार

वहीं मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने कुल पांच लोगों को नामजद किया है। तीन आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस फोर्स गांव में तैनात है। मृतक विनय का पोस्टमार्टम सैफई अस्पताल में कराकर शव घर लाया गया है। सैकड़ों की संख्या में लोग मृतक के घर के आसपास जमा हैं।

The MTA Speaks: क्यों सुलग रहा नेपाल? 20 मौतें,100 से अधिक घायल; बेकाबू हालात और हिंसा की इनसाइड स्टोरी

 

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 8 September 2025, 8:39 PM IST

Advertisement
Advertisement