बदायूं में होगा ABVP का मंथन, तीन दिन तक 750 छात्र लेंगे हिस्सा

बदायूं में 28 से 30 दिसंबर 2025 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत का 66वां प्रांत अधिवेशन आयोजित होगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में 16 जिलों से 750 प्रतिनिधि शामिल होंगे और नई प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 16 December 2025, 5:07 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं एक बार फिर बड़े छात्र आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ब्रज प्रांत का 66वां प्रांत अधिवेशन 28 से 30 दिसंबर तक आयोजित होगा। जिसमें ब्रज प्रांत के 16 जिलों से 750 छात्र प्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं, बदायूं में ब्रज संस्कृति की खास झलक भी देखने को मिलेगी। आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

ध्वजारोहण से होगी शुरुआत

अधिवेशन की शुरुआत 28 दिसंबर को ध्वजारोहण के साथ होगी। इसके बाद तीन दिनों तक लगातार संगठनात्मक सत्र, विचार-विमर्श और सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी। 30 दिसंबर को ध्वजावतरण के साथ अधिवेशन का समापन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस दौरान बदायूं में पूरे ब्रज प्रांत की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी। जिससे शहर का माहौल पूरी तरह से छात्र गतिविधियों से सराबोर रहेगा।

Lucknow University में एडमिशन में किसे मिलता है ज्यादा फायदा? जानिए पूरी वेटेज पॉलिसी

ब्रज संस्कृति की दिखेगी झलक

एबीवीपी ब्रज प्रांत के मंत्री अंकित पटेल ने बताया कि अधिवेशन के दौरान ब्रज प्रांत की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में अलग-अलग महापुरुषों की जीवन गाथा, ऐतिहासिक घटनाएं और ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को दिखाया जाएगा। आयोजकों का मकसद है कि अधिवेशन में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी ब्रज की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ सकें।

शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर मंथन

प्रांत के मंत्री अंकित पटेल ने बताया कि इस तीन दिवसीय अधिवेशन में शिक्षा, खेल, सेवा, समाज और पर्यावरण पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इन विषयों पर होने वाले मंथन से आने वाले समय की कार्ययोजना तय की जाएगी। छात्र हित, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और सामाजिक सरोकारों को लेकर कई प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। जिससे संगठन की भूमिका को और प्रभावी बनाया जा सके।

ग्रेटर नोएडा में फिर गरजेंगे राकेश टिकैत, वेस्ट UP के जुटेंगे किसान; इस दिन होगी महापंचायत

नई प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन

राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य सुमित शर्मा ने बताया कि अधिवेशन के दौरान संगठन की नई प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। इस दौरान प्रांत अध्यक्ष और प्रांत मंत्री का निर्वाचन होगा। इसके साथ ही संगठन की पूरी नई टीम सामने आएगी। यह टीम सत्र में ब्रज प्रांत में विद्यार्थी परिषद की गतिविधियों का संचालन करेगी। इसे संगठन के लिहाज से एक अहम पड़ाव माना जा रहा है।

Location : 
  • Noida

Published : 
  • 16 December 2025, 5:07 PM IST