Kasganj ABVP Protest: “मंत्री या तो मांफी मांगे या सरकार उन्हें हटाए, वरना और उग्र होगा ये आंदोलन”
कासगंज के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने आज देर रात नदरई गेट स्थित मिशन चौराहे से हाथों में मशाल जलाकर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद और ओम प्रकाश राजभर मुर्दाबाद के नारे लगाए। वही यह छात्र एकत्रित होकर नदरई गेट स्थित गांधी मूर्ति पर एकत्र होकर हाथों में मशाल लेकर एबीवीपी जिंदाबाद के नारे लगाए।