Road Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा…नगर निगम की कूड़ागाड़ी ने बाइक सवार को कुचला, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नगर निगम की कूड़ागाड़ी ने एक बैंककर्मी की जान ले ली। मृतक की पहचान 38 वर्षीय अबरार अहमद के रूप में की गई है। पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: Deepika Tiwari
Updated : 8 September 2025, 9:21 PM IST
google-preferred

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नगर निगम की कूड़ागाड़ी ने एक बैंककर्मी की जान ले ली। मृतक की पहचान 38 वर्षीय अबरार अहमद के रूप में की गई है, जो करेली में रहते थे और शाहजहांपुर में बैंक में कार्य कर रहे थे।

 मृतक के पिता का रो-रोकर बुरा हाल

जानकारी के मुताबिक,  घटना की बात करें तो अबरार अहमद अपनी पत्नी और 2 वर्षीय बच्ची को छोड़कर घर वापस जा रहे थे, तभी नगर निगम के ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अबरार का सिर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। जबकि पत्नी और बच्चे को जानकारी दी जा चुकी है। पुलिस कार्रवाई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच भी शुरू की जा चुकी है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रक चालक के खिलाफ क्या कार्रवाई की जानी चाहिए। इसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

UP Crime: मैनपुरी में कूड़े के विवाद में दूसरी मौत से मचा हड़कंप, 2 गिरफ्तार

नगर निगम की जिम्मेदारी पर कई तरह के सवाल खड़े

इस घटना ने नगर निगम की जिम्मेदारी पर सवाल कई तरह के सवाल खड़े किए गए हैं।नगर निगम को अपने वाहनों के रखरखाव और चालकों की निगरानी सुनिश्चित करना बताया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक के गाड़ी मेंबर के द्वारा उसकी जानकारी प्राप्त की गई है। जानकारी मिलने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच हुआ है। लोगों द्वारा इस हादसे को गैर जिम्मेदारी का प्रतीक बताया गया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में आए दिन हादसे की खबर सामने आती रहती है। ऐसे में कई लोग की जान चली जाती है। ऐसे में शासन- प्रसाशन पर भी सवाल खड़ा होता  है।

UP IPS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

 

Location :