मूसलाधार बारिश से बरेली बेहाल! घुटनों तक पानी में डूबी सड़कें, घरों-दुकानों के सामने जलभराव
बरेली में मूसलाधार बारिश के बाद मलूकपुर, जसौली, दरगाह आला हजरत मोड़, बमनपुरी और सौदागरान समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। मलूकपुर में सड़क पर घुटनों तक पानी भरने से राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान और मास्टर प्लान बनाने की मांग की है।