हिंदी
डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत
Aligarh: अलीगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नगर निगम के एक बिगर नंबर डंपर ने एक महिला को कुचल दिया। यह दुखद घटना तब हुई जब महिला अपने पति को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी। महिला का नाम नूर बानो है, जो थाना क्वारसी क्षेत्र के रजा नगर की निवासी हैं। घटना मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे के आस-पास थाना क्वारसी चौराहे के पास हुई, जब महिला अपने पति महबूब के साथ पैदल जा रही थी।
डाइनमाइट न्यूज़ संवददाता के अनुसार, महिला के साथ यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब डंपर तेज गति से आकर उसके पैरों पर चढ़ गया। राहगीरों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को जब्त कर लिया। डंपर का चालक घटना के बाद फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
गोरखपुर डबल मर्डर केस: जांच में नया एंगल, क्या ‘घर का रास्ता’ ही बना दोहरी हत्या की वजह?
घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से पंडित दीनदयाल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला के पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने डंपर के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
महराजगंज में तेज रफ्तार का कहर, बेलगाम कार ने छीनी मजदूर की जिंदगी, परिजनों में मातम
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह डंपर अक्सर तेज गति से चलता है और कई बार रास्ते में वाहनों को टक्कर मारने की घटनाएं घट चुकी हैं। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है और लोग नगर निगम प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अलीगढ़ में इस प्रकार की घटनाओं ने शहरवासियों को भयभीत कर दिया है और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की उम्मीद जताई जा रही है ताकि भविष्य में इस प्रकार के हादसों से बचा जा सके।
Location : Aligarh
Published : 28 November 2025, 3:52 PM IST