शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ऑटो डंपर से टकराया, 4 की मौत, मासूम समेत कई घायल
शाहजहांपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ऑटो स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंच गया और सामने से आ रहे डंपर से भिड़ गया।