Reabareli News: ट्यूबवेल के इंजन में फंसकर पूर्व प्रधान की दर्दनाक मौत

डीह थाना क्षेत्र के पूरे ठकुराइन मजरे अहल गांव में एक दुःखद दुर्घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। गांव के पूर्व प्रधान रामगरीब पुत्र भगवान दीन की ट्यूबवेल के इंजन में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि रामगरीब अपने खेत में सिंचाई के लिए ट्यूबवेल का इंजन चला रहे थे।

Raebareli: रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के पूरे ठकुराइन मजरे अहल गांव में एक दुःखद दुर्घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। गांव के पूर्व प्रधान रामगरीब पुत्र भगवान दीन की ट्यूबवेल के इंजन में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि रामगरीब अपने खेत में सिंचाई के लिए ट्यूबवेल का इंजन चला रहे थे। इंजन चलते समय अचानक उनका पैर या कपड़ा मशीन में फंस गया, जिससे वे इंजन की चपेट में आ गए।

Raebareli News: भाई का रिश्ता शर्मशार, पीड़ित भाई ने लगाई मदद की गुहार

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक रामगरीब की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उनकी लाश को इंजन से निकालना भी मुश्किल हो गया। सूचना पर डीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Raebareli: डीजी हेल्थ पहुंचे बरेली महिला जिला अस्पताल, चिकित्सा अधिकारियों को दिए ये निर्देश

पूर्व प्रधान रामगरीब गांव में काफी सम्मानित व्यक्ति थे। लगभग बताया जा रहा है कि वह 5 बार के प्रधान भी रह चुके है उनकी इस अचानक मौत की खबर फैलते ही परिजनों और गांववालों में कोहराम मच गया। घर में मातम छा गया और महिलाएं व बच्चे रो-रोकर बुरा हाल कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रामगरीब मेहनती और मददगार स्वभाव के थे।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 6 January 2026, 6:33 PM IST

Advertisement
Advertisement