पुलिसकर्मियों पर व्यापारी नेता से मारपीट का आरोप, SP ऑफिस पर हंगामा; दोषियों की बर्खास्तगी की मांग

फतेहपुर जिले में राधानगर थाने के दो सिपाहियों द्वारा उद्योग व्यापार मंडल के जिला महासचिव के साथ कथित मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आने के बाद व्यापारिक समुदाय में गहरा आक्रोश फैल गया है। जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया

Fatehpur: फतेहपुर जिले में राधानगर थाने के दो सिपाहियों द्वारा उद्योग व्यापार मंडल के जिला महासचिव के साथ कथित मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आने के बाद व्यापारिक समुदाय में गहरा आक्रोश फैल गया है। जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

थाने ले जाकर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप

व्यापारी नेताओं ने बताया कि 14 नवंबर (शुक्रवार) को उद्योग व्यापार मंडल (मेहरोत्रा गुट) के जिला महासचिव विनोद साहू को राधानगर थाने के दो सिपाहियों ने रोककर थाने ले गए और वहां उनके साथ गाली-गलौज तथा मारपीट की। आरोप है कि अपना पद बताने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने दुर्व्यवहार जारी रखा और उन्हें धमकाया। इस घटना से व्यापारियों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।

Video: गोरखपुर में स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल, कागजों में वाहवाही और जमीन पर हवा-हवाई, जानें पूरा मामला

प्रदेश नेतृत्व भी हुआ सक्रिय, SP से की शिकायत

घटना की जानकारी मिलते ही संगठन के संस्थापक-अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान को पूरे प्रकरण से अवगत कराया। इसके बाद चंदन सिंह चौहान वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ फतेहपुर पहुंचे और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने SP से मांग की कि दोनों दोषी सिपाहियों को तत्काल निलंबित या बर्खास्त किया जाए, ताकि व्यापारी समाज का भरोसा बहाल हो सके।

प्रदेश अध्यक्ष चौहान ने कहा कि व्यापारी वर्ग समाज की रीढ़ है और उनके साथ बदसलूकी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता तो आंदोलन जिले से लखनऊ तक किया जाएगा।

प्रकरण डीजीपी और शासन तक ले जाने की तैयारी

चंदन सिंह चौहान ने बताया कि इस मामले की जानकारी प्रदेश प्रभारी संतोष दुबे को भी भेज दी गई है। यदि जिला प्रशासन लापरवाही करता है, तो मामला डीजीपी मुख्यालय और शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा। व्यापारियों ने साफ कहा कि पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न होने से पूरा व्यापारी वर्ग असुरक्षित महसूस कर रहा है, इसलिए कड़ी और निष्पक्ष कार्रवाई आवश्यक है।

हल्द्वानी: संदिग्ध मांस मिलने पर फैला तनाव, पुलिस अलर्ट; CCTV जांच में सच सामने आया

प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे कई पदाधिकारी

SP से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में किशन मेहरोत्रा, चंदन सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री अजय मौर्य, रामराज गांधी, देवनाथ धाकड़े, बुद्धराज धाकड़ी, नईम अहमद, राकेश मौर्य, महेंद्र सिंह सेंगर, अनिल अग्निहोत्री, राजेश यादव, अनिल वर्मा, ब्रजेश सोनी, विनोद साहू समेत दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

व्यापारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि पुलिस प्रशासन कार्रवाई में देरी करेगा, तो आंदोलन और भी बड़ा एवं उग्र रूप ले सकता है।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 17 November 2025, 6:26 PM IST