हिंदी
सगाई की खबरों के बीच रश्मिका मंदाना का बड़ा ऐलान
Mumbai: साउथ इंडस्ट्री के दो चर्चित चेहरें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की खबरों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। कहा जा रहा है कि दोनों ने 3 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली। हालांकि, अभी तक इन अफवाहों की पुष्टि न तो रश्मिका ने की है और न ही विजय देवरकोंडा ने।
सगाई की इन चर्चाओं के बीच रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी पर्सनल लाइफ से हटकर एक बड़ा प्रोफेशनल अपडेट दिया है। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ का टीज़र शेयर किया है और इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है।
रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीज़र साझा करते हुए लिखा, 'मुझे पता है कि आप लोग इसका इंतज़ार कर रहे थे और ये रही.. #TheGirlfriend 7 नवंबर 2025 से सिनेमाघरों में। तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में।'
यह पोस्ट सामने आते ही फैंस के बीच हलचल तेज हो गई। कुछ फैंस जहां फिल्म को लेकर उत्साहित नजर आए, वहीं कुछ अब भी सगाई की पुष्टि का इंतजार करते दिखे।
फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ का निर्देशन राहुल रविंद्रन ने किया है और इसमें रश्मिका के अपोजिट नजर आएंगे धीक्शिथ शेट्टी। टीज़र की शुरुआत एक कैजुअल रेस्टोरेंट सीन से होती है, जिसमें दोनों किरदारों के बीच एक दिलचस्प बातचीत दिखाई गई है। फिल्म की कहानी रिश्तों, प्यार और समझदारी के इर्द-गिर्द घूमती है।
इस टीज़र में एक और खास बात यह है कि इसमें विजय देवरकोंडा की आवाज सुनाई देती है। जी हां, विजय ने फिल्म में वॉयस ओवर दिया है, जिसने टीज़र को और भी खास बना दिया है। यह फैक्ट सुनकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
Saiyaara Review: सैयारा देख आलिया भट्ट हुईं इमोशनल, कहा- एक बार देखना काफी नहीं
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं। दोनों की सगाई की खबरों के बाद इस फिल्म से विजय की जुड़ाव ने चर्चाओं को और हवा दे दी है। हालांकि, दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को अब तक ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है।
Location : Mumbai
Published : 5 October 2025, 1:04 PM IST