हिंदी
Singeetam Srinivasa Rao का निधन (Img:X)
New Delhi: साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर Singeetam Srinivasa Rao का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 3 अक्टूबर की रात चेन्नई में उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर सामने आते ही तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।
21 सितंबर 1931 को जन्मे Singeetam Srinivasa Rao ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर सहायक निर्देशक की थी। बाद में उन्होंने निर्देशन, स्क्रीनप्ले और संगीत के क्षेत्र में भी अपनी खास पहचान बनाई। उनका करियर छह दशक से ज्यादा लंबा रहा और उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में कई यादगार फिल्मों का निर्देशन किया।
उनकी फिल्मों की सबसे खास बात उनका अलग तरह का विषय और कहानी कहने का अंदाज था। उन्होंने कॉमेडी, ड्रामा, फैंटेसी और साइंस-फिक्शन जैसे कई जॉनर में काम किया और साउथ सिनेमा में प्रयोगधर्मी फिल्ममेकिंग की अलग पहचान बनाई।
Singeetam Srinivasa Rao के निधन की खबर के बाद Kamal Haasan, Jr NTR, Mahesh Babu और SS Rajamouli समेत कई फिल्मी हस्तियों ने उन्हें याद किया। Kamal Haasan ने उन्हें महान फिल्मकार और बेहतरीन इंसान बताते हुए श्रद्धांजलि दी। Jr NTR ने भी उनके काम को याद करते हुए उन्हें अपने समय से आगे सोचने वाला फिल्ममेकर बताया।
Singeetam और Kamal Haasan की जोड़ी ने भारतीय सिनेमा को कई चर्चित फिल्में दीं। ‘Pushpaka Vimanam’, ‘Apoorva Sagodharargal’ और ‘Michael Madana Kama Rajan’ जैसी फिल्मों में दोनों की रचनात्मक साझेदारी देखने को मिली।
Singeetam Srinivasa Rao की चर्चित फिल्मों की बात करें तो ‘Pushpaka Vimanam’, ‘Aditya 369’, ‘Mayuri’, ‘Neethi Nijayithi’ समेत कई फिल्मों के नाम प्रमुखता से लिए जाते हैं। खास तौर पर ‘Pushpaka Vimanam’ और ‘Aditya 369’ को उनके सबसे यादगार कामों में गिना जाता है। ‘Aditya 369’ अपनी टाइम-ट्रैवल कहानी के कारण तेलुगु सिनेमा की चर्चित फिल्मों में शामिल रही।
खास बात यह है कि Singeetam Srinivasa Rao उम्र के इस पड़ाव पर भी सिनेमा से जुड़े रहे। उनकी आखिरी फिल्म ‘Sing Geetham’ रही, जिसमें उन्होंने पर्यावरण और इंसानी लालच जैसे विषयों को कहानी का हिस्सा बनाया। उनके निधन के साथ भारतीय सिनेमा ने एक ऐसे फिल्ममेकर को खो दिया, जिसने अपनी कल्पनाशील कहानियों से कई पीढ़ियों के दर्शकों को प्रभावित किया।
Location : New Delhi
Published : 4 October 2026, 12:47 PM IST