हिंदी
टॉक्सिक का बड़ा कारनामा (Img- X)
Mumbai: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश की बहुचर्चित गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरीटेल ग्रोन अप्स' सिनेमाघरों में बंपर कमाई कर रही है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस भव्य फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका किया है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है, जिसने इसके डिजिटल प्रीमियर का इंतजार कर रहे दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया है।
खबरों के मुताबिक, टॉक्सिक के निर्माताओं (केवीएन प्रोडक्शंस) ने फिल्म के सभी भाषाओं के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स ZEE5 को बेचे हैं। यह सौदा लगभग 235 करोड़ रुपये में तय हुआ है।
500 से 1000 करोड़ रुपये के भारी बजट में बनी इस फिल्म के लिए यह एक बेहद बड़ी और फायदेमंद डील मानी जा रही है। यश खुद भी इस प्रोजेक्ट से बतौर सह-निर्माता जुड़े हुए हैं।
सितंबर में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका: मिर्जापुर द मूवी से हैवान तक, रिलीज होंगी 8 बड़ी फिल्में
फिल्म ने अपने पहले ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 101 करोड़ रुपये का शानदार खाता खोला। वहीं, दुनिया भर में पहले ही दिन 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली।
महज दो दिनों के भीतर फिल्म ने अपनी लागत में से 190 करोड़ रुपये की रिकवरी कर ली है। वीएफएक्स, बैकग्राउंड म्यूजिक और जबर्दस्त एक्शन सीन्स की बदौलत टॉक्सिक कई पुरानी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही है।
Suniel Shetty: लिट्टी-चोखा खाने आए या फिल्म शूट करने? पटना पहुंचे सुनील शेट्टी ने खोल दिया बड़ा राज!
सिनेमाघरों में अपनी शानदार पारी खेलने के बाद यह फिल्म ZEE5 पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। नियम के अनुसार, यदि कोई फिल्म सिनेमाघर में लंबे समय तक टिकती है, तो उसकी ओटीटी स्ट्रीम में 8 से 10 हफ्ते का समय लगता है।
बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह का रिस्पॉन्स फिल्म को मिल रहा है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि दर्शकों को इसे घर बैठे देखने के लिए दो महीने का इंतजार करना पड़ सकता है।
Location : Mumbai
Published : 28 August 2026, 1:05 PM IST
Topics : entertainment news South Cinema Toxic Movie Yash ZEE 5