हिंदी
फरेंदा थाने की जिम्मेदारी राघवेंद्र सिंह को एसपी ने सौंपी
Maharajganj: फरेंदा थाना क्षेत्र में कुछ महीने पहले हुई लगातार चोरी की घटनाएं आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक हुई चोरियों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। अब पुलिस विभाग में हुए फेरबदल के बाद उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह को फरेंदा थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं पूर्व थानाध्यक्ष योगेंद्र राय को हटाकर अपराध थाना भिटौली भेज दिया गया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या नए थानाध्यक्ष चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगा पाएंगे?
फरेंदा क्षेत्र में बीते महीनों में कई घरों में चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। चोरों ने नकदी,जेवरात को निशाना बनाया था।घटनाओं का खुलासा नहीं होने से लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली थी। ग्रामीण और व्यापारी लगातार पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग करते रहे हैं।
रामपुर में एनआईए की आतंकी के परिवार से घंटों पूछताछ, करीबी दोस्त मुकीम पर भी शिंकजा
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रात के समय नियमित पेट्रोलिंग और संदिग्ध लोगों की निगरानी बेहद जरूरी है। लोगों का मानना है कि यदि पुलिस सक्रिय होकर काम करे और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए तो अपराध पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
फिलहाल क्षेत्रीय जनता की निगाहें नए थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह की कार्यशैली पर टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि वे अपनी रणनीति और सक्रिय पुलिसिंग के जरिए फरेंदा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कितना मजबूत बना पाते हैं और चोरी जैसी घटनाओं पर किस हद तक अंकुश लगा पाते हैं।
Location : Maharajganj
Published : 17 May 2026, 3:26 PM IST
Topics : crime news Farenda Maharajganj Police Transfer UP News