महराजगंज: “सर्राफा लूटकांड का राज कब खुलेगा? नए थानेदार की अग्निपरीक्षा”

शनिवार को एसपी के तबादला अभियान में पुरंदरपुर को नया थाना प्रभारी मिला है जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसी क्रम में पुरंदरपुर कोतवाली की कमान अब निरीक्षक गौरव राय कन्नौजिया को सौंपी गई है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 17 May 2026, 1:46 PM IST
google-preferred

Maharajganj: महराजगंज जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसी क्रम में पुरंदरपुर कोतवाली की कमान अब निरीक्षक गौरव राय कन्नौजिया को सौंपी गई है। इससे पहले यहां निरीक्षक मनोज राय तैनात थे। नई जिम्मेदारी के साथ ही गौरव कन्नौजिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती हाल ही में हुए चर्चित सर्राफा व्यापारी लूटकांड का खुलासा करना होगा।

सर्राफा व्यापारी से लाखों की लूट बना बड़ा सवाल

कुछ दिन पहले पुरंदरपुर कोतवाली क्षेत्र में स्वर्ण व्यापारी रंजीत सोनी से लाखों रुपये की लूट की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि जब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक व्यापारियों में सुरक्षा की भावना वापस नहीं लौट सकती।

DN Exclusive: देखिये वर्दी वाले गुंडों की लूट, निचलौल के पीड़ित सर्राफा व्यवसायी दीपक वर्मा ने डाइनामाइट न्यूज़ को सुनायी लूट की खौफनाक दास्तान

नये थानेदार के सामने अपराधियों तक पहुंचने की चुनौती

पुरंदरपुर कोतवाली की जिम्मेदारी संभालते ही गौरव राय कन्नौजिया की कार्यशैली और पुलिसिंग पर लोगों की नजरें टिक गई हैं। अपराधियों तक पहुंचना और लूटकांड का पर्दाफाश करना उनके लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं माना जा रहा। पुलिस विभाग पर भी इस मामले को जल्द सुलझाने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

पहले भी संभाल चुके हैं कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

गौरव राय कन्नौजिया इससे पहले कोल्हुई थाने में भी थाना प्रभारी रह चुके हैं। बाद में उनका तबादला सोहगीबरवां कर दिया गया था। अब एक बार फिर एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने उन पर भरोसा जताते हुए पुरंदरपुर जैसे संवेदनशील थाने की जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि नये थानेदार अपराध और अपराधियों पर कितनी तेजी से शिकंजा कस पाते हैं।

Location :  Maharajganj

Published :  17 May 2026, 1:46 PM IST

Advertisement