ये कैसी सनक, जो मां को ही मार डाला, पढ़ें नोएडा का सनसनीखेज मामला

नोएडा के सेक्टर-113 इलाके में महिला की चाकू से हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में समलैंगिक संबंध और पारिवारिक विरोध को हत्या की वजह बताया जा रहा है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 17 April 2026, 4:08 PM IST
google-preferred

Noida: नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में एक महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। रिश्तों के विवाद और समलैंगिक संबंधों से जुड़े खुलासे ने इस हत्या की गुत्थी को और भी उलझा दिया, जिसे पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, यह खौफनाक वारदात बुधवार सुबह की है। जब फतेहपुर निवासी मोहम्मद शफीक उर्फ जावेद ने सर्फाबाद इलाके में रहने वाली एक महिला के घर पहुंचकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने महिला के गले, पेट और सीने पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

श्रमिकों से मिलने नोएडा पहुंचे सपा नेताओं ने कहा-कई मजदूर गायब, फर्जी मुकदमे लिखे गये

24 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता

सेक्टर-113 थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें आरोपी की पहचान हो गई। पुलिस ने तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार सुबह टिवोली फार्म हाउस के पास से आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

आरोपी की पहचान

एडीसीपी मनीषा सिंह के अनुसार आरोपी की पहचान मोहम्मद शफीक उर्फ जावेद के रूप में हुई है, जो मूल रूप से फतेहपुर का रहने वाला है और पेंटर का काम करता है। वह वर्तमान में सर्फाबाद में किराए के मकान में रह रहा था। पत्नी की मौत के बाद उसके दो बच्चों का पालन-पोषण गाजियाबाद में एक परिवार द्वारा किया जा रहा है।

पुलिस की घेराबंदी से पहले माता प्रसाद नोएडा रवाना, सपा प्रतिनिधिमंडल आज मजदूरों से मिलेगा

रिश्तों से शुरू हुआ विवाद

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि करीब एक साल पहले उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक से उसके समलैंगिक संबंध बन गए थे। जब इस संबंध की जानकारी युवक की मां को हुई तो उसने इसका कड़ा विरोध किया और दोनों की मुलाकातों पर रोक लगा दी। इसी विरोध के चलते आरोपी ने महिला को रास्ते से हटाने की योजना बना ली।

Location :  Noida

Published :  17 April 2026, 4:08 PM IST

Advertisement