TIME मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट से PM मोदी का नाम गायब

TIME 100 एक अनरैंकड सूची है जिसमें दुनिया भर के राजनेता, नेता, कलाकार, वैज्ञानिक और अन्य प्रभावशाली व्यक्ति शामिल किए जाते हैं। इस साल की सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अन्य वैश्विक हस्तियां शामिल हैं।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 17 April 2026, 5:09 PM IST
google-preferred

New Delhi: अमेरिकी पत्रिका TIME ने साल 2026 के लिए अपनी प्रतिष्ठित सूची “TIME 100: सबसे प्रभावशाली लोग” जारी की है। लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम शामिल नहीं है। वहीं नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान का नाम लिस्ट में शामिल है।

TIME 100 एक अनरैंकड सूची है जिसमें दुनिया भर के राजनेता, नेता, कलाकार, वैज्ञानिक और अन्य प्रभावशाली व्यक्ति शामिल किए जाते हैं। इस साल की सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अन्य वैश्विक हस्तियां शामिल हैं।

मिडिल ईस्ट युद्ध पर राज्यसभा में बोले PM Modi, ‘जंग जारी रही तो गंभीर दुष्परिणाम तय’

सूची से पीएम मोदी का नाम गायब

सूची में इस साल दुनिया पर अपनी छाप छोड़ने वाले 100 सबसे प्रभावशाली लोगों के नाम शामिल है। इसमें वर्ल्ड लीडर से लेकर इंडस्ट्रलियलिस्ट, टेक दिग्गज, कलाकार, एथलीट और अधिकार कार्यकर्ताओं तक को शामिल किया गया है। साल 2026 की सूची में डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, बेंजामिन नेतन्याहू और पोप लियो समेत कई जानी-मानी हस्तियां है। लेकिन इस सूची में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शामिल नहीं किया गया है।

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

नेपाल के प्रधानमंत्री का सूची में नाम

लिस्ट में एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप, बेंजामिन नेतन्याहू और शी जिनपिंग जैसे वर्ल्ड लीडर शामिल हैं, तो नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह, बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान और न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी जैसी हस्तियां इसमें जगह बनाने में कामयाब रही हैं। इसमें मार्को रुबियो, कनाडा के पीएम मार्क कार्नी और मेक्सिको की क्लाउडिया शिनबॉम जैसी प्रमुख नेता भी इसमें शामिल हैं।

Location :  New Delhi

Published :  17 April 2026, 5:09 PM IST

Advertisement