मिडिल ईस्ट युद्ध पर राज्यसभा में बोले PM Modi, ‘जंग जारी रही तो गंभीर दुष्परिणाम तय’

पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया में जारी ईरान- इजरायल कॉन्फ्लिक्ट को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह संकट अलग प्रकार का है और इसके प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। सरकार हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और देशहित में रणनीतिक फैसले लिए जा रहे हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 24 March 2026, 2:40 PM IST
google-preferred

New Delhi: पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया में जारी ईरान- इजरायल कॉन्फ्लिक्ट को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह संकट अलग प्रकार का है और इसके प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। सरकार हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और देशहित में रणनीतिक फैसले लिए जा रहे हैं।

किसानों पर पड़ रहा युद्ध का गहरा असर

प्रधानमंत्री पीएम मोदी  ने कहा कि युद्ध का असर अर्थव्यवस्था और खासकर किसानों पर पड़ सकता है। सरकार इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई बनाए रखना प्राथमिकता है।

राज्य सरकारों से खास अपील

PM मोदी ने सभी राज्य सरकारों से अपील की कि वे कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि गरीबों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित करना राज्यों की जिम्मेदारी है। प्रवासी मजदूरों की समस्याओं पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

वैश्विक स्तर पर भारत की सक्रिय भूमिका

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत संवाद का समर्थक है और Iran, Israel और United States सहित सभी पक्षों से लगातार संपर्क में है। भारत ने डी-एस्केलेशन और शांति बहाली पर जोर दिया है।

ऊर्जा संकट और भारतीयों की सुरक्षा चिंता

PM मोदी ने बताया कि इस युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा संकट गहरा गया है। Strait of Hormuz में कई जहाज फंसे हुए हैं, जिनमें भारतीय क्रू मेंबर्स भी शामिल हैं। साथ ही गल्फ देशों में रह रहे करीब एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा भी सरकार की प्राथमिकता है।

क्रिकेटर रिंकू सिंह को आज लखनऊ में मिलेगा रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर का नियुक्ति पत्र, निभाएंगे ये अहम प्रशासनिक भूमिका

‘टीम इंडिया’ की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री ने इसे “टीम इंडिया” की बड़ी परीक्षा बताते हुए कहा कि जैसे देश ने कोविड के दौरान एकजुटता दिखाई थी, वैसे ही इस संकट का भी सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि भारत की तेज आर्थिक वृद्धि को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

PM मोदी ने भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव कदम उठा रही है ताकि देश पर इस युद्ध का कम से कम असर पड़े। उन्होंने कहा कि भारत न तो किसी पर निर्भर है और न ही कमजोर, बल्कि खुद मजबूती से खड़ा है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 24 March 2026, 2:40 PM IST

Advertisement