संसद में राहुल गांधी के भाषण पर निशिकांत दुबे ने कसा तंज, कहा माइकल जैक्शन का डांस…

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए कांग्रेस पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब उसने जाति जनगणना को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 17 April 2026, 4:29 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर वोटिंग से पहले जमकर राजनीतिक बहस देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जाति जनगणना को लेकर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार इसे दबाना चाहती है। राहुल गांधी के बयान के बाद सदन में माहौल गर्म हो गया और सत्ता पक्ष की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई।

निशिकांत दुबे का पलटवार

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए कांग्रेस पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब उसने जाति जनगणना को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

उन्होंने यह भी दावा किया कि उस समय कई अहम फैसलों पर विपक्ष ने अलग रुख अपनाया था और अब राजनीति की जा रही है। लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर निशिकांत दुबे ने तंज कसा। उन्होंने कहा, 'हम लोग यहां रात डेढ बजे तक लगातार जमे हुए थे। मैं जब आज यहां आया तो मुझे लगा कि कांग्रेस के लीडर ऑफ अपोजिशन से माताओं-बहनों के बारे में सुनने को मिलेगा, लेकिन मुझे लगा कि मैंने जैसे माइकल जैक्शन का डांस देख लिया।' उन्होंने कहा, 'इस देश में अगर सबसे मजबूत कोई बिजनेसमैन है तो वह है टाटा परिवार है। राहुल गांधी को यही नहीं पता कि टाटा अल्पसंख्यकों में आते हैं। वेदांता के मालिक अनिल अग्रवाल भी ओबीसी हैं।' निशिकांत दुबे बोले- कांग्रेस ने कहा था कि मरते दम तक कांग्रेस किसी ओबीसी को आरक्षण नहीं देगी।

Location :  New Delhi

Published :  17 April 2026, 4:29 PM IST

Advertisement