सांसद निशिकांत दुबे का ऐलान…देवघर एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे विकास के सपने, जानें और क्या बोले?
देवघर और गोड्डा के विकास को लेकर सांसद Nishikant Dubey ने कई बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने बताया कि देवघर में इसी साल वीजा फैसिलिटी शुरू हो सकती है। साथ ही 450 करोड़ रुपये से एयरपोर्ट विस्तार, नई विमान सेवाएं, नई रेल लाइन, वंदे भारत ट्रेन के ठहराव और गंगा पर नए पुल निर्माण की योजना पर भी काम चल रहा है।