हिंदी
डीएम को सौंपा ज्ञापन (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में प्राइवेट स्कूलों की कार्यशैली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया है कि जिले के कई निजी विद्यालय मनमानी तरीके से संचालन कर रहे हैं, जिसका सीधा असर छात्रों की पढ़ाई और भविष्य पर पड़ रहा है।
इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और तत्काल कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि भीषण गर्मी के बावजूद स्कूलों का समय छात्रों के अनुकूल नहीं रखा गया है, जिससे बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Maharajganj News: सोनौली बाजार में आग का तांडव, दुकान का सामान जलकर खाक
कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में पांच प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें सबसे पहली मांग स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित करने की है, ताकि बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके। इसके अलावा सभी कक्षाओं में NCERT का पाठ्यक्रम लागू करने की मांग की गई है। पार्टी ने स्कूलों में स्वच्छ पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है।
कांग्रेस ने यह भी कहा कि अभिभावकों पर केवल निर्धारित दुकानों से किताबें खरीदने का दबाव खत्म किया जाए, क्योंकि इससे आर्थिक बोझ बढ़ता है। साथ ही मनमानी फीस वसूली पर रोक लगाने के लिए एक जांच समिति गठित करने की मांग भी की गई है।
श्रमिकों से मिलने नोएडा पहुंचे सपा नेताओं ने कहा-कई मजदूर गायब, फर्जी मुकदमे लिखे गये
कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि इन सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि छात्रों और अभिभावकों को राहत मिल सके। पार्टी का कहना है कि अगर समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो निजी स्कूलों की अनियमितताएं और बढ़ सकती हैं, जिसका सीधा असर शिक्षा व्यवस्था पर पड़ेगा। इस मौके पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें आनंद सिंह (महासचिव), सतीश शर्मा (एडवोकेट), राजकुमार, आदित्य श्रीवास्तव, अरुण के. आद और राम बहादुर यादव शामिल थे।
Location : Fatehpur
Published : 17 April 2026, 2:48 PM IST