पुलिस की घेराबंदी से पहले माता प्रसाद नोएडा रवाना, सपा प्रतिनिधिमंडल आज मजदूरों से मिलेगा

नोएडा में सपा के प्रस्तावित दौरे से पहले हालात अचानक बदल गए हैं। पुलिस की कार्रवाई, नजरबंदी के आरोप और नेताओं को दिए गए नोटिस ने पूरे मामले को और पेचीदा बना दिया है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद अचानक दिल्ली पहुंचे।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 17 April 2026, 10:05 AM IST
google-preferred

Lucknow/ Noida: गौतमबुद्ध नगर में किसान, मजदूर और वकील संगठनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस बिना ठोस कारण के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर रही है और गैरकानूनी तरीके से हिरासत में ले रही है।

आज, शुक्रवार (17 अप्रैल) को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल नोएडा पहुंचने वाला है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यह टीम उन मजदूरों से मुलाकात करेगी, जो वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय भी शामिल हैं, जो पुलिस की निगरानी से पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं।

हाउस अरेस्ट से पहले ही हुए रवाना

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पुलिस की निगरानी से पहले ही लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके लखनऊ स्थित आवास पर पुलिस ने पहले ही घेराबंदी कर दी थी, लेकिन वह उससे पहले ही निकल गए। बताया जा रहा है कि माता प्रसाद पांडेय समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ नोएडा जाने वाले हैं।

BIG NEWS: नोएडा में मजदूरों की हड़ताल पर सियासत, सपा डेलिगेशन आने से पहले नेताओं को किया नजरबंद

सपा नेता नवीन भाटी ने जानकारी दी कि आज शुक्रवार, 11 बजे समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पीड़ित मजदूरों से मुलाकात करेगा। इस दौरान उनकी मांगों को उठाया जाएगा।

कई सपा नेता और किसान नेता हाउस अरेस्ट

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने से पहले नोएडा के कई बड़े सपा नेताओं को पुलिस ने रात को ही हाउस अरेस्ट कर लिया था, जिसमें जगदीर नंबरदार, रोहित बैसोया और अजब सिंह भाटी समेत कई पार्टी नेता शामिल हैं। इसमें एक बड़ी बात यह भी है कि पुलिस ने सपा नेताओं के अलावा जिले के किसान नेताओं को भी हाउस अरेस्ट किया है। पुलिस के इस एक्शन के बाद, अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।

हिंसा के बाद नोएडा में अलर्ट, प्रशासन का कड़ा रुख; उपद्रवियों पर कार्रवाई तेज

नोएडा महानगर अध्यक्ष ने जारी किया वीडियो

इस मामले में नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल के नोएडा आने से पहले पुलिस उनके घर पहुंच गई है और उनको धारा 163 का नोटिस दिया गया है। डॉ. आश्रय गुप्ता का आरोप है कि सरकार इस सपा के प्रतिनिधिमंडल से डर गई है।

Location :  Lucknow

Published :  17 April 2026, 10:05 AM IST

Advertisement