हिंदी
दिल्ली में बारिश शुरू (डाइनामाइट न्यूज़)
New Delhi: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ रही थी, जिसकी वजह से तापमान काफी ज्यादा बढ़ गया था, लेकिन गुरुवार की दोपहर को मौसम का मिजाज बदल गया और बारिश हो गई। जिसकी वजह से मौसम ठंडा हो गया है। बारिश की वजह से मौसम ठंडा हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली है।
बदल गया पूरे एनसीआर और उत्तर प्रदेश का मौसम
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ और हापुड़ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही थी। तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही थी। अब गुरुवार की दोपहर बाद बारिश होने से मौसम का मिजाज पूरे तरीके से बदल गया है।
Location : New Delhi
Published : 17 April 2026, 4:36 PM IST
Topics : Delhi News IMD Alert Weather Update