Miss World 2026: क्या 9 साल बाद फिर भारत आएगा मिस वर्ल्ड का ताज? निकिता पोरवाल पर टिकीं देश की निगाहें

वियतनाम में आयोजित हो रहे मिस वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में भारत का प्रतिनिधित्व मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल कर रही हैं।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 5 September 2026, 12:04 PM IST
google-preferred

New Delhi: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट में से एक 'मिस वर्ल्ड 2026' के फिनाले के लिए मंच तैयार है। वियतनाम में हो रहे इस भव्य आयोजन में दुनिया भर की 111 कंटेस्टेंट मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के लिए मुकाबला करेंगी। निकिता पोरवाल इस इंटरनेशनल मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले 5 सितंबर को शाम 5:30 बजे होगा और इसे जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इवेंट के आखिर में मौजूदा मिस वर्ल्ड 2025 थाईलैंड की सुचाता चुआंगसरी अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी।

भारत की उम्मीदें निकिता पोरवाल पर टिकी

मध्य प्रदेश की रहने वाली निकिता पोरवाल ने 2024 में 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड' का खिताब जीतकर अपनी पहचान बनाई। इस जीत के बाद उन्होंने मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी शुरू कर दी। निकिता ने बड़ौदा की महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की। मॉडलिंग की दुनिया में आने से पहले उन्होंने टेलीविजन एंकर के तौर पर काम किया और थिएटर से भी जुड़ी रहीं।

यह भी पढ़ें - Entertainment News: बेटी के साथ दुबई में फंसी मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस, सुनाई खौफनाक आपबीती

एक्टिंग में अपनी छाप छोड़ने की चाहत

निकिता पोरवाल की दिलचस्पी सिर्फ ब्यूटी पेजेंट तक ही सीमित नहीं है। वह फिल्मों में काम करना चाहती हैं और संजय लीला भंसाली जैसे मशहूर फिल्ममेकर्स के साथ काम करने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। निकिता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की तैयारी के लिए इस महीने की शुरुआत में वियतनाम पहुंचीं जहां उन्होंने अलग-अलग इवेंट्स के जरिए भारत की संस्कृति और विरासत को पेश किया।

‘डांसेस ऑफ द वर्ल्ड’ में भारतीय अंदाज

पेजेंट के ‘डांसेस ऑफ द वर्ल्ड’ सेगमेंट के दौरान, निकिता ने भारतीय परंपरा से प्रेरित शाही पोशाक पहनकर सबका मन मोह लिया। काले और सुनहरे रंग के कपड़ों और पारंपरिक गहनों में सजी-धजी निकिता ने भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई। उनके लुक को मांग-टीका, झुमके, चूड़ियां, बाजूबंद और कमरबंद जैसे गहनों ने और भी खास बना दिया, जिससे उन्हें एक अलग और आकर्षक रूप मिला।

यह भी पढ़ें - Entertainment News: भोजपुरी की जानी मानी एक्ट्रेस बिना शादी के बनीं मां, फैंस ने दी बधाई

इन देशों की सुंदरियों से मुकाबला

निकिता पोरवाल इस प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, ब्राजील, फ्रांस, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, नेपाल, फिलीपींस और इंग्लैंड समेत कई देशों की प्रतियोगियों के साथ मुकाबला कर रही हैं। इससे पहले भारत ने 2017 में मानुषी छिल्लर के जरिए मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। अब सबकी नजरें निकिता पोरवाल पर टिकी हैं कि क्या वह एक बार फिर भारत के लिए यह प्रतिष्ठित खिताब जीत पाएंगी।

Location :  New Delhi

Published :  5 September 2026, 12:04 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement