समाधान दिवस में लेट पहुंचे तो रुका वेतन, देवरिया DM मधुसूदन हुल्गी ने 13 कानूनगो पर की कार्रवाई

देवरिया सदर तहसील में शनिवार को डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर. शंकर की मौजूदगी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 5 September 2026, 4:57 PM IST
google-preferred

Deoria: सदर तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर की मौजूदगी में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। डीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में समय से उपस्थित नहीं होने पर उन्होंने 13 कानूनगो का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

राजस्व विभाग से सबसे ज्यादा शिकायतें

समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास समेत विभिन्न विभागों से संबंधित 42 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 24 मामले राजस्व, सात पुलिस, दो विकास तथा नौ अन्य विभागों से संबंधित रहे। अधिकारियों ने मौके पर ही नौ मामलों का निस्तारण कर दिया, जबकि शेष शिकायतों को निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।

यह भी पढ़ें - Deoria Flood Alert: देवरिया में बढ़ता जलस्तर बना मुसीबत, सैकड़ों गांवों पर मंडरा रहा खतरा?

लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी अधिकारी लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करें और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

यह भी पढ़ें - Deoria: प्रेम प्रसंग में खूनी खेल, प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, पत्नी भी घायल

पुलिस शिकायतों पर एसपी ने की समीक्षा

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने थानाध्यक्षों को शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार करने तथा मामलों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, तहसील स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Location :  Deoria

Published :  5 September 2026, 4:57 PM IST

Related News

Advertisement