‘कांवड़ियों के भेष में आंतकी और देश विरोधी लोग शामिल’, यूपी भाजपा नेता के बयान से हड़कंप

उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता के एक बयान पर बड़ा बवाल हो गया है। भाजपा नेता ने कहा कि कांवड़ियों के भेष में देश विरोधी लोग शामिल हैं।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 5 August 2026, 2:14 PM IST
google-preferred

Meerut: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से भाजपा नेता संगीत सोम का एक बड़ा बयान सामने आया है। शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा के बीच संगीत सोम के बयान पर राजनीति गरमा गई है। संगीत सोम ने कहा है कि कांवड़ियों के भेष में देश विरोधी लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को पीटने वाले कांवड़िये नहीं हो सकते।

संगीत सोम ने कहा कि कांवड़ यात्रा चल रही है। यह सनातन धर्म की सबसे बड़ी यात्रा है। कुछ लोग इस यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कांवड़ यात्रा को बदनाम करने वाले लोगों को आतंकी और देश विरोधी करार देते हुए कहा कि ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

Location :  Meerut

Published :  5 August 2026, 2:11 PM IST

Advertisement