हिंदी
बिग बॉस 20 की रिलीज डेट का खुलासा (Img- Pinterest)
Mumbai: टीवी और ओटीटी का सबसे बड़ा रियलिटी शो 'बिग बॉस' एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेकर्स ने सलमान खान की दबंग वापसी के साथ 'बिग बॉस 20' का पहला धमाकेदार प्रोमो जारी कर दिया है। इस बार शो की थीम में ऐसा अनोखा ट्विस्ट जोड़ा गया है, जिसने फैंस के बीच उत्सुकता और अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है।
सामने आए प्रोमो में सलमान खान एक शाही घोड़े पर सवार होकर एंट्री लेते हैं। इसके बाद वे अपनी सुपरहिट फिल्म का जिक्र करते हुए कहते हैं "जो 'करण-अर्जुन' में हुआ था, वो अब बिग बॉस में दोबारा होगा।"
असम के दर्द पर पसीजा बॉलीवुड: सलमान खान ने भेजा राहत का सामान, आलिया भट्ट ने भी उठाई आवाज
मेकर्स ने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "एक से भले दो, बिग बॉस 6 सितंबर से शुरू होगा।" सलमान के इस डायलॉग के बाद से माना जा रहा है कि इस सीजन में कंटेस्टेंट्स जोड़ियों के रूप में आ सकते हैं या फिर 'पुनर्जन्म' जैसी कोई मिस्ट्री देखने को मिलेगी।
नए सीजन के बारे में बात करते हुए होस्ट सलमान खान ने बड़ा हिंट दिया है। उन्होंने कहा कि पहला सुराग टीजर में ही छिपा हुआ है, बस दर्शकों को इसे दो बार ध्यान से देखना होगा।
सलमान के मुताबिक, यह सीजन अब तक के सभी सीजन्स से बिल्कुल अलग और किसी बड़े रहस्य से भरपूर होने वाला है। मेकर्स ने दावा किया है कि इस बार का गेम फॉर्मेट दर्शकों के होश उड़ा देगा।
फैंस का इंतजार 6 सितंबर को खत्म हो रहा है। 'बिग बॉस सीजन 20' का प्रीमियर 6 सितंबर को होगा, जिसे दर्शक जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम कर सकेंगे और कलर्स टीवी (Colors TV) पर प्रसारित किया जाएगा।
बता दें कि 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी टीवी स्टार गौरव खन्ना ने अपने नाम की थी। हालांकि, इस नए सीजन में कौन-कौन से सितारे घर में एंट्री लेंगे, इसके नाम अभी गुप्त रखे गए हैं।
Location : Mumbai
Published : 4 August 2026, 2:36 PM IST