हिंदी
मुजफ्फरनगर में निकली भव्य कांवड़ यात्री (Img: Dynamite News)
Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर इस बार एक ऐसी कांवड़ पहुंची जिसने श्रद्धालुओं की भीड़ को कुछ पल के लिए ठहरने पर मजबूर कर दिया। इसकी भव्यता, अनोखी सजावट और इसमें शामिल दिव्य झांकियों की हर तरफ चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि इसे तैयार करने में लाखों रुपये खर्च हुए हैं। आखिर इस कांवड़ में ऐसा क्या था जिसने लोगों का दिल जीत लिया।
सावन के पवित्र महीने में मुजफ्फरनगर का शिव चौक एक बार फिर शिवभक्तों की आस्था का बड़ा केंद्र बना हुआ है। देश के अलग-अलग हिस्सों से कांवड़िए यहां पहुंच रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी कई आकर्षक और अनोखी कांवड़ लोगों का ध्यान खींच रही हैं, लेकिन दिल्ली से आई एक टोली की कांवड़ सबसे ज्यादा चर्चा में रही।
ये भी पढ़ें- Kawad Yatra: गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने की मांग को लेकर हरिद्वार से निकली अनोखी कांवड़, मुस्लिम शिवभक्त भी शामिल
दिल्ली से आए शिवभक्त संदीप और उनकी टोली ने इस बार राम दरबार की भव्य कांवड़ तैयार करवाई है। कांवड़ में भगवान गणेश, भगवान श्रीराम का दरबार, भगवान शिव और पंचमुखी हनुमान की सुंदर झांकियां बनाई गई हैं। जैसे ही यह कांवड़ शिव चौक पहुंची, श्रद्धालु इसे देखने के लिए रुक गए। कई लोगों ने इसके साथ तस्वीरें और वीडियो भी बनाए।
शिवभक्त संदीप ने बताया कि इस कांवड़ को तैयार करने में करीब 2.5 लाख रुपये का खर्च आया है। उन्होंने कहा कि उनकी टोली पिछले सात वर्षों से लगातार कांवड़ यात्रा कर रही है और हर बार उनकी कांवड़ लोगों के बीच चर्चा का विषय बनती है। इस बार भी उन्हें उम्मीद है कि उनकी यह कांवड़ लोगों को पसंद आएगी।
ये भी पढ़ें- सावधान! कांवड़ यात्रा के चलते एनएच-58 बंद, दिल्ली-लखनऊ हाईवे हुआ वन-वे; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
संदीप ने बताया कि सात साल पहले उनकी माता कालिका वाली कांवड़ भी काफी चर्चित रही थी। इस बार उन्होंने लंबे समय बाद फिर इतनी भव्य कांवड़ तैयार करवाई है। उनका कहना है कि यह सब भगवान भोलेनाथ की कृपा से संभव हुआ है और उनकी इच्छा है कि हर साल इसी तरह बाबा उन्हें अपने दरबार में बुलाते रहें।
Location : Muzaffarnagar
Published : 5 August 2026, 1:28 PM IST