Kawad Yatra: गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने की मांग को लेकर हरिद्वार से निकली अनोखी कांवड़, मुस्लिम शिवभक्त भी शामिल

बुलंदशहर के शिवभक्तों ने अनोखी कांवड़ यात्रा निकाली है। 2029 में मोदी को पीएम बनाने की मन्नत के साथ, मुस्लिम युवक समीर ने भी गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए यह यात्रा शुरू की है।

Updated : 5 August 2026, 10:29 AM IST
google-preferred

Bulandshahr: कांवड़ यात्रा के दौरान इस साल एक ऐसी अनोखी और राजनीतिक हलचल पैदा करने वाली कांवड़ सामने आई है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बुलंदशहर के 6 शिवभक्तों की एक टोली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम के तस्वीरों वाली कांवड़ लेकर रवाना हुई है। यह टोली 1 अगस्त को हरिद्वार के हर की पौड़ी से गंगाजल भरकर बुलंदशहर के लिए प्रस्थान कर चुकी है।

अनोखी कांवड़ यात्रा का मुख्य उद्देश्य

इस अनोखी कांवड़ यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश में सनातन संस्कृति की रक्षा और राजनीतिक स्थिरता बनाए रखना है। शिवभक्तों ने गंगा मईया से विशेष मन्नत मांगी है कि-

केंद्र में साल 2029 में नरेंद्र मोदी पुनः प्रधानमंत्री बनकर देश का नेतृत्व करें।

इसके साथ ही, इस पूरी यात्रा का सबसे बड़ा और अहम एजेंडा गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाना है। कांवड़िए नीरज ने बताया कि वह साल 2025 में भी ऐसी ही कांवड़ लेकर आए थे और इस बार भी उनकी एकमात्र जिद और प्रार्थना गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने की है।

सावधान! कांवड़ यात्रा के चलते एनएच-58 बंद, दिल्ली-लखनऊ हाईवे हुआ वन-वे; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

मुस्लिम शिवभक्त समीर भी शामिल

इस कांवड़ यात्रा की सबसे बड़ी खूबी इसमें शामिल साम्प्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल है। इस टोली में दिल्ली के रहने वाले समीर नाम के एक मुस्लिम युवक ने भी पूरी श्रद्धा के साथ कांवड़ उठाई है।

समीर का पालन-पोषण उनके हिंदू ताऊ ने किया है, जो बुलंदशहर में रहते हैं। समीर का कहना है कि वह इस्लाम के साथ-साथ हिंदू धर्म का भी पूरा सम्मान करते हैं। उनके ताऊ इस यात्रा में उनके साथ जुड़े, जिसके बाद समीर ने भी भोलेनाथ से मन्नत मांगी है कि सरकार जल्द से जल्द गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दे।

मानसून का भयंकर तांडव: असम-मेघालय में भारी खतरे का अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

प्रशासन से विशेष अपील

यात्रा के दौरान शिवभक्त नीरज ने उत्तराखंड पुलिस के रवैए पर भी सवाल उठाए। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि कांवड़ मार्ग पर अनुशासन बनाए रखने के साथ-साथ शिवभक्तों के साथ शालीनता का व्यवहार किया जाए ताकि यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

फिलहाल, मुजफ्फरनगर से गुजरने के बाद यह विशेष कांवड़ बुलंदशहर की ओर बढ़ रही है और अपनी अनूठी मान्यताओं व मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Location :  Bulandshahr

Published :  5 August 2026, 10:29 AM IST

Advertisement