सावधान! कांवड़ यात्रा के चलते एनएच-58 बंद, दिल्ली-लखनऊ हाईवे हुआ वन-वे; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों का प्रवेश बंद कर दिया गया है, वहीं एनएच-58 पर आम गाड़ियाँ बैन हैं। एनएच-09 पर वन-वे लागू किया गया है। यात्रा से पहले नया ट्रैफिक रूट जरूर देखें!

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 5 August 2026, 10:06 AM IST
google-preferred

Saharanpur: सावन के इस पावन महीने में शिवभक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए सहारनपुर से लेकर हापुड़ तक ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं।

डीआईजी अभिषेक सिंह ने खुद जमीनी स्तर पर उतरकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। उनका स्पष्ट कहना है कि एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी ताकि कोई हादसा न हो।

तय रास्तों से ही गुजरेंगे शिवभक्त

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्री केवल सरकार और प्रशासन द्वारा तय किए गए अधिकृत रास्तों का ही इस्तेमाल करें। डीआईजी ने एक्सप्रेसवे पर बने इमरजेंसी कॉन्टैक्ट प्वाइंट्स और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जाँच की।

12 साल की नन्ही कांवड़िया ने किया ऐसा काम, मुजफ्फरनगर में उमड़ी लोगों की भीड़; जानें पूरा मामला

गश्ती टीमों को 24 घंटे मुस्तैद रहने को कहा गया है। हरिद्वार से दिल्ली, करनाल, सोनीपत, बुलंदशहर या बागपत (पुरा महादेव) जाने वाले शिवभक्तों के लिए अलग-अलग रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कहीं भी जाम या अफरातफरी की स्थिति न बने।

एनएच-58 पर आम वाहनों की ब्रेक

कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात को सुचारू रखने के लिए एनएच-58 पर मध्यम और हल्के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। अब इन वाहनों को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और अन्य वैकल्पिक रास्तों से भेजा जा रहा है।

इसी तरह, देहरादून और हरिद्वार जाने वाली भारी गाड़ियों का रूट भी डायवर्ट कर दिया गया है। दिल्ली-गाजियाबाद से जाने वाले भारी वाहन अब ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उपयोग करेंगे, जबकि अन्य कमर्शियल गाड़ियों को सहारनपुर बाईपास और पानीपत-सोनीपत रूट पर भेजा जा रहा है।

कांवड़ यात्रा में एक बाइक की टक्कर ने मचा दिया बवाल! कांवड़िए भिड़े तो बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मी से भी मारपीट

हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर वन-वे व्यवस्था लागू

उधर, हापुड़ जिले में भी पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-09) पर ब्रजघाट से वैठ फ्लाईओवर तक वन-वे व्यवस्था लागू कर दी गई है। इस मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह रोक दी गई है।

मुरादाबाद से हापुड़ आने वाली लेन पर सामान्य गाड़ियों को चलाया जा रहा है, जबकि दूसरी लेन को सिर्फ कांवड़ियों के लिए सुरक्षित रखा गया है। सीओ राहुल यादव के अनुसार, आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने वाली है, जिसके चलते यह व्यवस्था 11 अगस्त तक जारी रह सकती है।

Location :  Saharanpur

Published :  5 August 2026, 10:06 AM IST

Related News

Advertisement