Delhi Traffic Alert: 20 अक्टूबर तक इन सड़कों पर जाने से बचें! शाम 7 से 11 बजे तक इन इलाकों में जाम
दिल्ली पुलिस ने रामलीला और दुर्गा पूजा आयोजनों के मद्देनजर 20 अक्टूबर तक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पूर्वी दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक जाम की आशंका है। विकास मार्ग, गाजीपुर रोड, पटपड़गंज, मयूर विहार और शाहदरा समेत प्रभावित इलाकों में जाने से पहले अपनी यात्रा की योजना जरूर बना लें।