Noida Expressway: स्पीड बढ़ाने पर घर पहुंचेगा चालान, इन 5 रूट्स को लेकर बड़ा फैसला

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे समेत शहर की पांच प्रमुख सड़कों पर वाहनों की गति सीमा घटाने का फैसला लिया गया है। यह नई व्यवस्था 15 दिसंबर की रात 12 बजे से लागू होकर 15 फरवरी 2026 की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस नियम का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 13 December 2025, 7:34 PM IST
google-preferred

Noida: दिल्ली-एनसीआर वासियों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप लोग नोएडा की सड़कों का इस्तेमाल कर रहे है तो अलर्ट हो जाइए। दरअसल, कोहरे और ठंड के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने नई एडवाइजरी जारी की है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और एमपी-2 एलिवेटेड रोड सहित शहर की 5 प्रमुख सड़कों पर वाहनों की गति सीमा कम की जाएगी। इस नियम का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

नोएडा ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक,नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों की अधिकतम रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। भारी वाहनों के लिए गति सीमा 50 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। इसके अलावा, एमपी-2 एलिवेटेड रोड पर भी यही नियम लागू होगा। ट्रैफिक पुलिस ने नई गति सीमा के लिए कैमरे लगाने के लिए नोएडा प्राधिकरण को पत्र भेज दिया है।

Crime in UP: नोएडा के सिनेमा हॉल में दो पक्षों में मारपीट, 4 युवकों ने 2 लोगों को जमकर मारे थप्पड़

इन सड़कों स्पीड पर लिमिट कम

यातायात पुलिस ने शहर की अन्य प्रमुख सड़कों पर भी स्पीड लिमिट कम की है। इनमें मास्टर प्लान रोड नंबर-1 पर सेक्टर-3 रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर-57 चौराहे तक, मास्टर प्लान रोड नंबर-2 पर सेक्टर-16ए फिल्म सिटी फ्लाईओवर से सेक्टर-61 अंडरपास तक और डीएससी रोड पर सेक्टर-1 से फेज-2 तक का हिस्सा शामिल है। इन सभी मार्गों पर नई गति सीमा के अनुसार वाहन चलाना अनिवार्य होगा। यह नई व्यवस्था 15 दिसंबर की रात 12 बजे से लागू हो जाएगी। नियम 15 फरवरी 2026 की रात 12 बजे तक जारी रहेगी।

नियम उल्लंघन करने पर चालान : डीसीपी

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. प्रवीन रंजन ने बताया कि सोमवार रात से चालकों को नई गति सीमा का पालन करना अनिवार्य होगा। यह कदम सड़क हादसों को रोकने के मकसद से उठाया गया है। नई गति सीमा की जानकारी गूगल मैप्स पर भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह पहल सड़क सुरक्षा माह के दौरान शुरू की गई थी, जिससे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी चालकों को सही जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि वाहन चालक तय गति सीमा का उल्लंघन करेगा तो उसका चालान किया जाएगा। इसके लिए स्पीड कैमरों को नई सीमा के अनुसार सेट करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Location : 
  • Noida

Published : 
  • 13 December 2025, 7:34 PM IST